Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारनौल में होटल मालिक का अपहरण,आपसी रंजिश के चलते दिया दिया वारदात को अंजाम,पुलिस को घायल अवस्था में मिला

December 3, 2024

नारनौल में होटल मालिक का अपहरण,आपसी रंजिश के चलते दिया दिया वारदात को अंजाम,पुलिस को घायल अवस्था में मिला

हरियाणा के नारनौल में आपसी रंजिश के चलते होटल मालिक को आरोपियों ने मारपीट करने के उपरांत उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने होटल मालिक की वरना कार के सामने अपनी कार लगा उसे कार से उतार कर मारपीट की। तत्पश्चात उसे जबरन कार में बैठा कर फरार हो गया।

 

मामला तब उजागर हुआ जब होटल मालिक के भाई ने अटेली थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई। होटल मालिक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। उसके भाई सुनील।कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई अनिल कुमार का अटेली बायपास के निकट एसआर रिजॉर्ट के नाम से होटल है।

 

किडनैपिंग की रात अनिल कुमार होटल पर ही था। तभी रात करीबन 11:30 बजे सुनील के पास होटल के किसी कर्मचारी ने सूचना दी कि अनिल कुमार अपहरण हो गया है। सुनील ने बताया कि आरोपियों ने अनिल की वरना कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया और उसे गाड़ी से बहार निकल कर मारा पीटा। जिसके बाद आरोपी उसे अपनी गाड़ी में डाल कर ले गए।

 

होटल।के पास ही मौजूद शराब का ठेका भी है। जिसके सामने सारी वारदात घटित हुई है। सुनील ने बताया कि अटेली के वार्ड क्रमांक 2 निवासी जितेंद्र ओर उसकी पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह दोनों वहां 6 से 7 युवकों को साथ लेकर आए थे। और उसके भाई को किडनैप करके ले गए। इतना ही नहीं इसके अलावा आरोपी सफेद रंग की वरना कार भी साथ ले गए।

 

जिसके बाद अटेली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर होटल मालिक को भैरू के बास के गांव के पास स्थित शोभा के ढाणी से छुड़वा लिया। इसके अलावा आरोपी बाबूलाल को भी हिरासत में लिया है। वहीं घायल होने के कारण होटल मालिक अनिल कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें