Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शोध में हुआ बड़ा खुलासा, डेडली डाइजेस्टिव कैंसर का खतरा बढ़ा

December 4, 2024

शोध में हुआ बड़ा खुलासा, डेडली डाइजेस्टिव कैंसर का खतरा बढ़ा

Deadly Digestive Cancer : एक ऑस्ट्रेलियाई शोध में यह बात सामने आई है कि भोजन के गलत विकल्पों के कारण डेडली डाइजेस्टिव कैंसर का खतरा हो सकता है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,ऑस्ट्रेलिया के फ्लडर्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दो नए अध्ययनों में बताया है कि फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, मछली, फलियां और डेयरी उत्पादों के अधिक सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) कैंसर के जोखिम से बचाव हो सकता है।

50 वर्ष से कम आयु के लोगों में आंत कैंसर के मामलों की बढ़ती दर के बीच, शोधकर्ताओं ने लोगों से फाइबर का सेवन बढ़ाने और अपनी खाने की आदतों में सुधार करने को कहा है।

¨फ्लडर्स हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीटय़ूट (FHMRI) के शोध के वरिष्ठ लेखक योहानेस मेलाकू ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘हमने पाया कि स्वस्थ वसा और सब्जियों से भरपूर आहार और चीनी और शराब का सेवन सीमित करने से बाउल (आंत) और अन्य कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।‘

आगे कहा, ‘अस्वास्थ्यकर आहार पैटर्न, जिसमें लाल और प्रसंस्कृत मांस, फास्ट फूड, परिष्कृत अनाज, शराब और शर्करा युक्त पेय पदार्थों का अधिक सेवन शामिल है, जीआई कैंसर के बढ़ते जोखिम के साथ एक चिंताजनक संबंध प्रस्तुत करता है।’

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बाउल (आंत), कोलोन (बड़ी आंत), स्टमक (पेट) पैंक्रियास के कैंसर सहित डाइजेस्टिव कैंसर वैश्विक कैंसर की घटनाओं के बोझ का 26 प्रतिशत और सभी कैंसर से संबंधित मौतों का 35 प्रतिशत है।

नए शोध में पाया गया कि उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। इसमें पाया गया कि स्वस्थ आहार लेने वाले लोगों में जीआई कैंसर विकसित होने पर अस्वस्थ आहार लेने वालों की तुलना में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

मेलाकू ने कहा कि निष्कर्ष बताते हैं कि स्वस्थ खाने के विकल्प चुनना दीर्घकालिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें