Zydus Wellness की शाखा को 56.33 करोड़ रुपये की GST मांग का मिला नोटिस
December 28, 2024
नई दिल्ली: जायडस वेलनेस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा को ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग का नोटिस मिला है। जाइडस वेलनेस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जेडडब्ल्यूपीएल) को वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय, सूरत से एक नोटिस मिला है, जिसमें ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग की गई है।
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हेंज इटालिया एसपीए से बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण के संबंध में जीएसटी देय था। हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अब जेडडब्ल्यूपीएल में विलय हो गया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया कि जेडडब्ल्यूपीएल मामले की विस्तृत समीक्षा के आधार पर अगला कदम उठाएगी। इस आदेश के कारण कंपनी या जेडडब्ल्यूपीएल की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।