Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

महारिकॉर्ड… जहां कोहली और पंत हुए धड़ाम वहीं नितीश रेड्डी ने शतक जड़ रचा इतिहास

December 28, 2024

महारिकॉर्ड… जहां कोहली और पंत हुए धड़ाम वहीं नितीश रेड्डी ने शतक जड़ रचा इतिहास

Nitish Kumar Reddy ; नई दिल्ली : टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश रेड्डी गौतम गंभीर के भरोसे परे खरे उतरे। रेड्डी हेड कोच गौतम गंभीर के काफी भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते है। बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन नितीश रेड्डी ने अपना मोर्चा संभालते हुए अपने टेस्ट मैच करियर का पहला शतक ठोक दिया। इस मैच के दारान जहां क्रिकेट के धुरंधर कहे जाने वाले विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत बुरी तरह से फ्लॉप रहे, वहीं नितीश रेड्डी ने 176 गेंदों में 105 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने इस दौरान एक छक्का और 10 चौके लगाए।

नितीश रेड्डी को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का पूरा भरोसा था। गंभीर ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर टेस्ट डेब्यू का मौका दिया था। यह उनका शानदार प्रदर्शन था, जो साबित करता है कि गंभीर का उन पर विश्वास बिल्कुल सही था। इस बीच आज हम यह जानेंगे की कौन है नितीश रेड्डी ….

नितीश रेड्डी का व्यक्तिगत जीवन

आपको बता दें कि  नितीश रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में हुआ था। वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 2023 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। नितीश रेड्डी एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और घातक तेज गेंदबाजी में माहिर हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

दरअसल, नितीश रेड्डी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 26 फर्स्ट क्लास मैचों में 958 रन बनाए हैं और 59 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा, 22 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 403 रन बनाए और 14 विकेट हासिल किए। उनके टी20 करियर में भी 485 रन और 6 विकेट शामिल हैं। नितीश रेड्डी के सफल क्रिकेट करियर के पीछे उनके पिता मुत्याला रेड्डी का बहुत बड़ा हाथ है। वे हमेशा अपने बेटे को जीवन में कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। नितीश के बचपन के कोच कुमार स्वामी बताते हैं कि नितीश के क्रिकेट में उन्नति में उनके पिता की कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान है। यहां तक की उनके पिता ने अपनी नौकर तक छोड़ दी थी।

नितीश रेड्डी के पिता की भावनाएँ और योगदान 

जब नितीश रेड्डी ने मेलबर्न में अपना शतक पूरा किया, तो उनके पिता मुत्याला रेड्डी की आँखों में आंसू आ गए। वे एमसीजी के स्टैंड में खड़े होकर भगवान से प्रार्थना कर रहे थे, क्योंकि उन्हें पता था कि उनका बेटा पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ मैदान में नर्वस हो सकता था। जैसे ही नितीश ने शतक पूरा किया, उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की और भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। यह भावनात्मक पल इंटरनेट पर वायरल हो गया और नितीश रेड्डी के परिवार की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें