JSW MG Motor India की बिक्री दिसंबर में 55% बढ़कर 7,516 इकाई
January 1, 2025
नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की दिसंबर 2024 में बिक्री सालाना आधार पर 55 प्रतिशत बढक़र 7,516 इकाई हो गयी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बयान में कहा, कंपनी ने दिसंबर में अपनी अब तक की सर्वाधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री दर्ज की। एनईवी (नए ऊर्जा वाहन) की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही, जिसमें क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन विंडसर की केवल 3,785 इकाइयां शामिल हैं।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आगे बढ़ते हुए हम निरंतर बदलाव और नवाचार को आगे बढ़ाते हुए अपनी वृद्धि गति को बनाए रखेंगे। हम हर छह महीने में नए उत्पाद पेश करने के साथ-साथ बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बयान में कहा गया, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के लिए कई नवाचारों और उत्पादों के साथ 2025 में इस गति को बनाए रखने की योजना बनाई है।