Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Banka में भारत माता की जय का किया विरोध, विभाग ने किया निलंबित

January 5, 2025

Banka में भारत माता की जय का किया विरोध, विभाग ने किया निलंबित

Banka : बिहार के बांका जिला के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कई तरह के गंभीर प्रकृति के आरोपों की शिकायत पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसमें भारत माता की जय बोलने पर टीका-टिप्पणी करना भी शामिल है। इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पत्र भी जारी कर दिया है। दरअसल, संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय विश्वासपुर, अमरपुर के विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद हसन रजा पर विद्यालय कार्यकाल में अध्ययनरत बच्चों के पढ़ाई करने के लिए दिए गए उपस्कर पर गहरी नींद में सोने, कुर्सी पर बैठे हुए सोने तथा बिहार राज्य प्रार्थना गीत करवाने में बाधा पहुंचाने, पोषक क्षेत्र के बाहरी बच्चों को विद्यालय में कबड्डी खिलाने तथा राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता की जय बोलने पर टीका-टिप्पणी करने संबंधित गंभीर प्रकृति के आरोपों की शिकायत प्राप्त हुई।

कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है
इसके बाद विभिन्न तिथियों में कई बार विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण भी विभाग द्वारा किया गया तथा निरीक्षण के क्रम में शिक्षक मोहम्मद राजा के द्वारा जानबूझकर अवज्ञा एवं अनुशासनहीनता सहित विद्यालय कार्यकाल में अपने पदीय दायित्व का निर्वहन नहीं कर शैक्षणिक कार्य में असहयोगात्मक रवैया रखने का तथ्य परिलक्षित हुआ। बाद में राजा को कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उनके विरुद्ध विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, चांदन का कार्यालय निर्धारित किया गया है। डीपीओ संजय कुमार यादव ने बताया कि हसन रजा के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई साक्ष्य भी विभाग के पास हैं। उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। बताया गया कि विद्यालय की विभिन्न गड़बड़ियों पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सह विशिष्ट शिक्षक राजीव कुमार से भी विभिन्न आरोपों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मालूम हो कि विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय राय को भी विभिन्न आरोपों पर कुछ दिन पहले हटा दिया गया है। इसके बाद वे चिकित्सा अवकाश में चल गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें