Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेडियो कारोबार 104.8 एफएम छह महीने में होगा बंद : TV Today Network

January 9, 2025

रेडियो कारोबार 104.8 एफएम छह महीने में होगा बंद : TV Today Network

नई दिल्ली: मीडिया हाउस टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने इश्क 104.8 एफएम ब्रांड नाम के तहत संचालित रेडियो कारोबार को अगले छह महीने में बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एफएम रेडियो कारोबार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

टीवी टुडे नेटवर्क वर्तमान में 104.8 एफएम आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) के तहत मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में तीन एफएम रेडियो स्टेशन संचालित करता है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में इसके राजस्व में 1.7 प्रतिशत का योगदान दिया था। कंपनी सूचना के अनुसार,‘‘टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज यानि नौ जनवरी 2025 को अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ नियामक अनुमोदन (यदि कोई हो) और अन्य आवशय़क अनुपालनों को पूर्ण करने के अधीन कंपनी के एफएम रेडियो प्रसारण परिचालन को बंद करने को मंजूरी दे दी है।

टीवी टुडे नेटवर्क ने बताया कि रेडियो कारोबार करीब एक से छह महीने में बंद हो जाएगा।कारोबार बंद करने के कारणों का उल्लेख करते हुए निजी समाचार चैनल प्रसारक ने कहा, ‘‘ उद्योग की स्थिति, इसकी गतिशीलता और एफएम रेडियो प्रसारव्यवसाय के विकास को देखते हुए निदेशक मंडल ने इस कारोबार को जारी रखने के बजाय इसे बंद करना ही कंपनी के हित में समझा।’ वित्त वर्ष 2023-24 में रेडियो व्यवसाय का कारोबार 16.18 करोड़ रुपये रहा था। इसने 19.53 करोड़ रुपये का घाटा भी दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें