Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mercedes ने पिछले साल रिकॉर्ड वाहन बेचे, 2025 में उतारेगी आठ नए मॉडल

January 9, 2025

Mercedes ने पिछले साल रिकॉर्ड वाहन बेचे, 2025 में उतारेगी आठ नए मॉडल

पुणो: लक्जरी कार विनिर्माता र्मिसडीज-बेंज इंडिया इस साल बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों सहित आठ नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी 2024 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने के बाद इस गति को बनाए रखना चाहती है। र्मिसडीज ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने पिछले साल 19,565 गाड़ियां बेचीं, जो 2023 के 17,408 के आंकड़े की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। र्मिसडीज की 2024 में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर दोगुनी हो गई।

कंपनी ने कहा कि पिछले साल बेचे गए चार वाहनों में से एक ‘टॉप एंड व्हीकल’ (टीईवी) था। इस श्रेणी के वाहनों की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है।बातचीत में र्मिसडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि नए पेश किए जाने वाले वाहनों में नए मॉडल के साथ-साथ मौजूदा मॉडल के नए संस्करण भी शामिल होंगे।

कंपनी ने पिछले साल भारत में 14 नए मॉडल पेश किए थे। अय्यर ने कहा कि कंपनी आशावादी बनी हुई है क्योंकि पिछले साल की दूसरी छमाही में कुछ मुश्किलों के बावजूद 2025 में भी बिक्री में वृद्धि जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार की वृद्धि दर घटकर दो-तीन प्रतिशत रह गई तथा टीईवी की मजबूत मांग के कारण र्मिसडीज की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अय्यर ने कहा, ह्लहमने नए साल की शुरुआत 2,000 से ज़्यादा कारों के ऑर्डर से की है। मुझे लगता है कि इससे हमें 2025 में आगे बढऩे का काफी भरोसा मिलता है। अय्यर ने कहा कि विनिमय दर फिलहाल अनुकूल बनी हुई है, लेकिन यदि इसमें बदलाव होता है तो कीमत पर कुछ असर पड़ सकता है, जिससे मांग प्रभावित हो सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री पर अय्यर ने कहा कि नए मॉडल पेश किए जाने से कंपनी को 2024 में बिक्री में सालाना आधार पर 94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली है।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें