Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की विभिन्न नगर परिषदों और पंचायतों में आप ने दर्ज की शानदार जीत: अब लोगों के मुद्दों का होगा आसानी से समाधान

January 10, 2025

पंजाब की विभिन्न नगर परिषदों और पंचायतों में आप ने दर्ज की शानदार जीत: अब लोगों के मुद्दों का होगा आसानी से समाधान

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद और पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। इन सभी परिषदों में आप के उम्मीदवार सर्वसम्मति से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

नगर कौंसिल साहनेवाल से पूजा रानी को अध्यक्ष, कुलविंदर सिंह काला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा स्वर्ण कुमार सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, नगर पंचायत घड़ूआं में आज आप नेता मनमीत कौर को अध्यक्ष, हरप्रीत भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुखजीत कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरी टीम इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएगी।

नगर पंचायत सरदूलगढ़ से वीना रानी को अध्यक्ष, सुखजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और लोगों को आश्वासन दिया कि आप नेता क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नगर पंचायत भीखी में सुखप्रीत कौर को अध्यक्ष, पप्पी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा परविंदर शर्मा गोरा को उपाध्यक्ष चुना गया। विधायक डॉ. विजय सिंगला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

आप नेता किरणदीप कौर बराड़ को आज रामपुरा फूल नगर परिषद का अध्यक्ष और रविंदर सिंह निक्का को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह सिद्धू विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने मौके को मधुर बनाते हुए नवनियुक्त नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नवनिर्वाचित नेताओं को बधाई दी। उन्होंने इन जीत का श्रेय आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया, जिनकी पारदर्शी और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण यह संभव हो सका। अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की भी सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवनिर्वाचित टीम लोगों के स्थानीय मुद्दों का शीघ्र समाधान करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें