Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली में शोरूम बनाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर की मौत

January 14, 2025

मोहाली में शोरूम बनाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर की मौत

मोहाली: मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी में शोरूम बनाते वक्त तीन मंजिला शोरूम का लेंटर गिर गया। जिसके निचे दबने से 41 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को मलबे से निकाल कर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चुहार माजरा निवासी जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

तिड़के ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। बचाव अभियान उप-मंडल मजिस्ट्रेट दमनदीप कौर और पुलिस उपाधीक्षक (खरड़-1) करण सिंह संधू की देखरेख में चलाया गया। तिड़के ने कहा कि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें