नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम आतिशी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने सीएम द्वारा चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आतिशी के खिलाफ रिटर्नगिं अफसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का आरोप शामिल है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट