Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़े सुखाने छत पर गई महिला हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई, मौत

January 20, 2025

कपड़े सुखाने छत पर गई महिला हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई, मौत

जालंधर: जालंधर में यूपी से बहन को मिलने आई महिला हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आ गई। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और महिला की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुन कर जब परिवार के सदस्य छत पर आए तो महिला का अर्धजली हालत में शव पड़ा हुआ था। मृतिका की पहचान प्रीति पत्नी प्रमोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला आठ दिन पहले यूपी से जालंधर के गांव संगल सोहल में बहन के घर आई थी। उसकी बहन रविवार सुबह कपड़े धो रही थी जबकि प्रीति कपड़े छत पर सुखाने को डाल रही थी। इसी दौरान घर की छत से गुजरने वाली हाई वोल्टेज की तारों ने प्रीति को अपनी तरफ खींच लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका की चार साल की बच्ची है।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें