Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

4.50 करोड़ की लागत से रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा BMC-PAP फ्लाईओवर और निगम प्रशासनिक कॉम्पलैक्स

January 20, 2025

4.50 करोड़ की लागत से रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा BMC-PAP फ्लाईओवर और निगम प्रशासनिक कॉम्पलैक्स

जालंधर: निगम चुनाव के पहले से ही पंजाब सरकार के निर्देश पर शहर में सफाई के साथ सड़क, चौक, सेंट्रल वर्ज और ग्रीन एरिया के रंग-रोगन के साथ उसको संवारने का काम निगम कमिश्नर गंभीरता से कर रहे हैं। चुनाव के दौरान मकसद सिटी के लोगों को बेहतरी का संदेश देने का था, लेकिन अब सिटी को सजाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत बड़े प्रोजैक्ट को साकार करने का काम भी शुरू हो चुका है। स्मार्ट सिटी के सैकड़ों करोड़ों रुपए की लागत वाले प्रोजैक्ट से इतर अब स्मार्ट सिटी के तहत बीएमसी और पीएपी फ्लाईओवर के निगम दफ्तर की इमारत जल्द ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगी।

इसके लिए निगम ने फ्लाईओवर और सरकारी इमारतों के ब्यूटीफिकेशन की प्लानिंग की थी। जिसके बाद कंसलटैंट कंपनी ने सभी का सव्रे करके डिजाइन बनाने का काम शुरू कर किया था। लेकिन अब कंपनी ने प्रोजैक्ट के लिए करीब 4.50 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर दिया है। कंपनी ने लुधियाना स्मार्ट सिटी की तरह फ्लाईओवर व सरकारी इमारतों को लाइटों से जगमग करने का काम करेगा। जालंधर निगम इस कड़ी में पहले चरण में 3 साइट्स पर काम कराएगा। अगर पहले चरण का काम सफल रहा, तो सिटी के दूसरे फ्लाईओवरों और इमारतों को सजाने का काम होगा।

इसके लिए निगम ने पहले चरण में पीएपी और बीएमसी और पीएपी फ्लाईओवर और निगम दफ्तर की इमारत को शामिल किया है। इस संबंध में एसडीओ सौरभ संधू ने बताया कि कंपनी ने साइट्स का सव्रे करने के बाद इसकी डिजाइन बनाकर एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है। इसके बाद सिटी लेवल टैक्निकल कमेटी से प्रोजैक्ट को मंजूरी के बाद टैंडर जारी किया जाएगा। टैंडर प्रोसेस के बाद जल्द ही सिटी में प्रोजैक्ट का काम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें