Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pushpak Train Accident : ट्रेन हादसे पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

January 23, 2025

Pushpak Train Accident : ट्रेन हादसे पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

PM Modi grief  Pushpak Train Accident ; नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। यह हादसा तब हुआ जब मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 13 यात्री चेन खींचने की घटना के बाद ट्रेन से उतर गए। इसके बाद विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद हर कोई हैरान रह गया। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

आपको बता दें कि हादसे के बाद, सरकार ने मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। रेल मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतकों के परिवारों को 1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये, और मामूली चोटों वाले लोगों को 5,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस का मुआवजे का ऐलान

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। फडणवीस ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्विट्जरलैंड के दावोस से एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने हादसे के शोक में डूबे परिवारों को अपनी संवेदनाएं दी और राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें