Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalgaon Train Accident : 13 मृतकों में 4 नेपाली नागरिक शामिल, Rahul Gandhi बोले- दोषियों को सख्त सजा मिले

January 23, 2025

Jalgaon Train Accident : 13 मृतकों में 4 नेपाली नागरिक शामिल, Rahul Gandhi बोले- दोषियों को सख्त सजा मिले

Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के जलगांव रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इस हादसे की तुरंत जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन सुनिश्चित करें कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करें। आग लगने की अफवाह कैसे फैली और इतना भीषण हादसा कैसे हुआ इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।’

आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी
महाराष्ट्र के जलगांव में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद कई यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जलगांव के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना बुधवार को लगभग 5:05 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13 लोगों की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। 13 मृतकों में से सात की पहचान हो गई है, जबकि छह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें