Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh Mayor Chunav: BJP ने मेयर तो कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज किया

January 30, 2025

Chandigarh Mayor Chunav: BJP ने मेयर तो कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज किया

Chandigarh Mayor Chunav ; पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, और इस बार भाजपा की हरप्रीत कौर को मेयर के रूप में जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर  के पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की है। आइए, जानें इस चुनाव के परिणाम और घटनाओं के बारे में विस्तार से।

BJP की हरप्रीत कौर बनीं नई मेयर

आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव में मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ था, और साढ़े 12 बजे चुनाव परिणाम घोषित हो गए। परिणामों के बाद भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे और जश्न मनाया।

हरप्रीत कौर बबला को 36 में से 19 वोट मिले

बता दें कि मेयर बनने के लिए 19 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। भाजपा ने वार्ड नंबर-10 से पार्षद हरप्रीत कौर बबला और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेम लता को उम्मीदवार बनाया था। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 36 में से 19 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार को 17 वोट मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को मिलाकर कुल 20 वोट थे। इस प्रकार, बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए मेयर पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की। चुनाव में बीजेपी की रणनीति और समर्थन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण विजय दिलाई। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग का अंदेशा सच साबित हुआ है। कोई भी वोट इनवैलिड नहीं हुआ। चुनाव में सांसद के 1 वोट के साथ कुल 36 वोट पड़े थे। बीजेपी पहले ही दावा कर रही थी कि, मेयर पद उसके ही खेमे में जाएगा। आज वही हुआ।

कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर की जीत

कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर बंटी ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की है। हालांकि, इस चुनाव में एक वोट क्रॉस हुआ था, लेकिन फिर भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने यह पद जीत लिया।

कांग्रेस की ओर से डिप्टी मेयर की दूसरी जीत

इसके साथ ही, डिप्टी मेयर के पद पर भी कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है। तरुणा मेहता ने इस पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 19 वोट मिले, जबकि भाजपा के उम्मीदवार लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले। हालांकि, इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक पार्षद ने वोट क्रॉस किया था, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने डिप्टी मेयर का पद जीत लिया।
इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी अहम जीत दर्ज की है। जहां भाजपा ने मेयर पद पर विजय हासिल की, वहीं कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर सफलता पाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें