Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलायंस ने महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर उनकी यात्रा को किया सुगम

February 3, 2025

रिलायंस ने महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर उनकी यात्रा को किया सुगम

प्रयागराज: गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र जल के प्रयागराज में मिलने के साथ ही लाखों लोग महाकुंभ 2025 की आध्यात्मिक तीर्थयात्र पर निकल पड़ते हैं। आत्म-खोज और ईश्वरीय कृपा के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर, कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसे पहचानते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तीर्थयात्रियों की यात्र को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक पहल ‘तीर्थ यात्री सेवा’ शुरू की है। अपने ‘वी केयर’ दर्शन के तहत, रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवा से लेकर सुरक्षित परिवहन और निर्बाध कनैक्टिविटी तक कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है।

‘ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, ‘आध्यात्मिक यात्र पर निकले तीर्थयात्रियों के लिए हमारी सेवाओं का उद्देश्य, सहस्नब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, सबसे कमजोर लोगों की जरूरतों को पूरा करना है।’ ‘हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को सक्षम करने और उनकी यात्र को सुरक्षित, सुगम और आसान बनाने के लिए सेवा करने का हमारा अवसर है।’

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें