Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB रोहतक टीम ने Assistant Environmental Engineer को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ़्तार

February 7, 2025

ACB रोहतक टीम ने Assistant Environmental Engineer को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़: ए.सी.बी. की रोहतक टीम ने आज दिनांक 07.02.2025 को आरोपी सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक को 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह निवासी राजेन्द्र कालोनी, रोहतक द्वारा ए.सी.बी., रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता उससे उसके द्वारा चलाये जा रहे कुुंडू स्टोन क्रेशर की क्षमता 100 टन से बढ़ाकर 400 टन करने की ऐवज में 1,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर ए.सी.बी. की रोहतक टीम ने सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र सिंह उपरोक्त से 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशी लेते उसके निवास सैक्टर- 2, रोहतक से रंगे हाथो गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरेाधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

ये भी पढ़ें :- ‘देश की महिलाओं की नजर संसद पर’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें