Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र: स्कूल के लिए निकली 12वीं कक्षा की छात्र का शव रेल पटरी पर मिला

February 8, 2025

उप्र: स्कूल के लिए निकली 12वीं कक्षा की छात्र का शव रेल पटरी पर मिला

सुलतानपुर (उप्र): सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर रेलवे पटरी पर शुक्रवार शाम को 17 वर्षीय एक छात्र का शव मिला। छात्र सलीमपुर ग्रेंट गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, छात्र एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्र थी और सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। उसने बताया कि शुक्रवार को रेलवे पटरी पर छात्र का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

थाना प्रभारी कूरेभार शारदेंदु दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी ढील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें