Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127 करोड़ की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित

February 9, 2025

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127 करोड़ की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित

बिलासपुर: मुख्यमंत्री सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127.09 करोड़ रुपए की लागत की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 2.54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्रम गृह नमहोल के अतिरिक्त भवन, 3.69 करोड़ रुपये की लागत से डोलरा से बाग मेहला सम्पर्क मार्ग के शेष कार्य की मैटलिंग और टारिंग, 2.85 करोड़ रुपए से निर्मित गोहरी से सयार सम्पर्क मार्ग, 4.92 करोड़ रुपए से बने गलवा से चलैला सम्पर्क मार्ग, 5.25 करोड़ रुपए की लागत से दियोठ लग घाट जामली सड़क का स्तरोन्नयन, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकराना और आसपास के गांव के तहत आंशिक रूप से कवर की गई बस्तियों के लिए 3.01 करोड़ रुपए से तैयार उठाऊ पेयजल परियोजना, स्वारघाट के लिए 49 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से श्री नैना देवी जी बस अड्डे में निर्मित आगमन हॉल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 8.96 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय इन्डोर स्टेडियम, 79.25 करोड़ रुपए से नवगांव बैरी सड़क के सुधारीकरण एवं स्तरोन्नयन कार्य, 3.10 करोड़ रुपए से श्री नैना देवी सीवरेज परियोजना के स्तरोन्नयन, 5.43 करोड़ रुपए की लागत से तहसील सदर के मलोथी समोग में उठाऊ सिंचाई परियोजना के पूनर्निर्माण तथा 4.60 करोड़ रुपए से श्री नैना देवी जी तहसील के माजरी में बहाव सिंचाई परियोजना के सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें