Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर आईआईटी के शोध छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

February 10, 2025

कानपुर आईआईटी के शोध छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर (उप्र): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के 24 वर्षीय पीएचडी छात्र ने सोमवार को अपने छात्रवास के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नोएडा का सेक्टर 71 निवासी अंकित यादव (24) रसायन विज्ञन में पीएचडी कर रहा था।

उसने बताया कि यादव ने अपने छात्रवास के कमरे में आत्महत्या कर ली और यह मामला सोमवार शाम को तब सामने आया जब उसके दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

पश्चिम क्षेत्र के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि छात्रवास में यादव के साथ रहने वाले छात्रों ने आईआईटी अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। प्राधिकारियों ने कल्याणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी और वे यादव के कमरे में गए।

उन्होंने कहा, हमें सोमवार शाम करीब पांच बजे आत्महत्या की सूचना मिली जिसके बाद हम स्थानीय पुलिस के साथ वहां पहुंचे। एडीसीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक आईआईटी के प्राधिकारी दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल चुके थे और उन्होंने सबूत के तौर पर इसका वीडियो बनाया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के तहत फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि मौके से ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है जिसमें यादव ने कहा है कि उसने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। द्विवेदी ने ‘ बताया कि प्रारंभिक जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्य भी आईआईटी-के पहुंच गए हैं। इस बीच, आईआईटी-कानपुर द्वारा जारी एक बयान में पीएचडी छात्र अंकित यादव के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें