Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूलने के आरोप में ‘बाइकर्स गैंग’ पर मामला दर्ज

February 19, 2025

अयोध्या में श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूलने के आरोप में ‘बाइकर्स गैंग’ पर मामला दर्ज

अयोध्या: अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने के आरोपी बाइकर्स गैंग (मोटरसाइकिल गिरोह) के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि थाने ने सोमवार और मंगलवार को चलाए गए अभियान में 30 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। प्रयागराज जिले में महाकुंभ की शुरुआत के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण अधिकारियों ने शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्थिति का फायदा उठाते हुए पिछले 10 दिनों में बाइकर्स का एक समूह सक्रिय हो गया है, जो तीर्थ यात्रियों से कथित तौर पर 100 रुपए प्रति किलोमीटर वसूल रहा है।

राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने कहा, बाइकर्स बिना अनुमति के तीर्थयात्रियों से पैसे वसूल रहे थे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार अयोध्या शहर के बाहर विभिन्न स्थानों से तीर्थयात्रियों को बिठाते थे और उन्हें राम मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों तक ले जाने के लिए प्रति यात्री 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक का किराया मांगते थे। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस बीच, महाराष्ट्र की एक महिला तीर्थयात्री ने राम मंदिर में वीआईपी दर्शन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी को लेकर अयोध्या में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें