Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut के कैफे में दिख रही पहाड़ी संस्कृति की झलक, खूबसूरत नज़ारे से साथ पहाड़ी खाने का स्वाद

February 20, 2025

Kangana Ranaut के कैफे में दिख रही पहाड़ी संस्कृति की झलक, खूबसूरत नज़ारे से साथ पहाड़ी खाने का स्वाद

The Mountain Story Cafe : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत द्वारा मनाली के परिणी में ‘ द माउंटेन स्टोरी’ नाम के कैफे की शुरुआत की गई है। जहां आने वाले लोग हिमाचल के खूबसूरत आर्किटेक्चर, यहां के कल्चर के साथ साथ स्वादिष्ट हिमाचली खाने का स्वाद भी चख पाएंगे।

कंगना रनौत ने अपने इस कैफे को हिमाचल की पुरानी काठकुनि शैली में ही बनाया है। पहाड़ी घर बनने की इस विलुप्त होती शैली को फिर से रिवाइव करते हुए कंगना ने अपने कैफे को इस लुक में बनाया है। ताकि यहां आने वाले पर्यटक भी हिमाचल की इस खूबसूरत कला से भी रूबरू हो सके। ऐसे में होटल इंडस्ट्री में कदम रखते हुए कंगना रनौत, इसके जरिए हिमाचल के कल्चर को लोगों तक पहुंचाना चाहती है।

द माउंटेन स्टोरी कैफे में दिखेगी हिमाचल की संस्कृति

द माउंटेन स्टोरी कैफे में आने वाले लोगों को इसके हर एक कोने में हिमाचल की संस्कृति दिखेगी। यहां कंगना के द्वारा हर एक चीज़ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस मॉडर्न वक्त में भी लोगों को पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों की धीमी और सुकून भरी जिंदगी का एहसास हो सकेगा।

लोगों को मिल रहा ऑथेंटिक पहाड़ी खाने का स्वाद

द माउंटेन स्टोरी में आने वाले लोगों को ऑथेंटिक पहाड़ी खाने का स्वाद मिल रहा है। ऐसे में मनाली आने वाले सैलानियों को भी कंगना इसी हिमाचल के पारंपरिक स्वाद से रुबरु करवाना चाहती है। द माउंटेन स्टोरी कैफे में हिमाचल के अलग अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ दुनिया भर में मिलने वाले उन व्यंजनों को भी परोसा जाएगा जो कंगना रनौत को बेहद पसंद है। यहां आप हिमाचल की पारंपरिक धाम के साथ साथ मीठे में भी हिमाचल के बदाना मीठा का स्वाद चख पाएंगे।

मनाली से करीब 4 किलोमीटर दूर परिनी है। यहां आप 13 मिनिट में अपनी कार या लोकल टैक्सी लेकर पहुंच सकते है। रोड साइड पर ही आपको ये कठिकुनी शैली में बना खूबसूरत कैफे मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें