Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूबे में 25 से फिर बारिश व बर्फबारी का दौर होगा शुरू

February 21, 2025

सूबे में 25 से फिर बारिश व बर्फबारी का दौर होगा शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बुधवार से लेकर गुरुवार रात तक 24 घंटों में कई जगहों पर बर्फबारी हुई। खासकर मनाली, लाहौल स्पीति, शिमला, किन्नौर और डलहौजी में बर्फ जम गई। इन जगहों पर टूरिस्ट अगले 6 से 20 दिन तक बर्फ देख सकते हैं। यहां ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए हैं। रोड किनारे खड़ी गाड़ियां और घरों पर भी बर्फ जम गई। रोड पर भी बर्फ जमी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी की मध्य रात्रि से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

गत 24 घंटों के दौरान समूचे हिमाचल में बारिश व बर्फबारी दर्ज की गई। सूखे की मार ङोल रहे किसानों व बागवानों को इन बौछारों से कुछ राहत मिली है। वहीं इस सीजन में बारिश व बर्फबारी 19 फरवरी तक 80 फीसदी कम दर्ज की गई थी, लेकिन 20 फरवरी को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से इन आंकड़ों में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि गत 24 घंटों के दौरान समूचे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी हुई है, जिसके कारण 7 से 8 डिग्री तक तापमानों में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक बर्फबारी स्पीति में 42 व केलांग में 36 सेंटीमीटर दर्ज की गई है।

वहीं बिलासपुर में सबसे अधिक बारिश 56 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। 25 मध्यरात्रि से यह प्रदेश में सक्रिय होगा और इसका असर समूचे प्रदेश में एक मार्च दोपहर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान 26, 27 व 28 फरवरी को मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा होगी। साथ ही मध्यवर्ती व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें