विज्ञापन

न्यिंगची में पीच ब्लॉसम : विकास की गवाही

Peach Blossoms in Nyingchi : “न्यिंगची का सबसे ऊँचा बर्फ से ढका पहाड़ कौन-सा है?” उत्तर है- “नमजगबर्वा।” “पीच ब्लॉसम महोत्सव कब होता है?” “हर साल मार्च के अंत से अप्रैल के मध्य तक।” 25 फरवरी को, चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के न्यिंगची शहर में 22वें पीच ब्लॉसम पर्यटन व संस्कृति महोत्सव के प्रचार.

- विज्ञापन -

Peach Blossoms in Nyingchi : न्यिंगची का सबसे ऊँचा बर्फ से ढका पहाड़ कौन-सा है?” उत्तर है- “नमजगबर्वा।” “पीच ब्लॉसम महोत्सव कब होता है?” “हर साल मार्च के अंत से अप्रैल के मध्य तक।” 25 फरवरी को, चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के न्यिंगची शहर में 22वें पीच ब्लॉसम पर्यटन व संस्कृति महोत्सव के प्रचार सम्मेलन के दौरान हुए इस तरह के संवाद ने आयोजन की लोकप्रियता और उत्साह को उजागर किया। यह महोत्सव अब केवल एक क्षेत्रीय आयोजन नहीं रहा, बल्कि शीत्सांग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

जंगली पेड़ों से सुनहरे व्यवसाय कार्डतक का सफर

न्यिंगची का जंगली आड़ू वन 300 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और यह दुनिया का सबसे ऊँचाई पर स्थित तथा सबसे बड़ा पठारी आड़ू का जंगल है। सन् 1959 से पहले, यहां किसानों और चरवाहों की वार्षिक आय 100 युआन से भी कम थी। उस समय, पीच ब्लॉसम को केवल जंगली पेड़ समझा जाता था, जिनका कोई विशेष उपयोग नहीं था। लेकिन समय बदला और सुधार व खुलेपन की नीति के बाद, “पारिस्थितिकी से विकास” की अवधारणा ने शीत्सांग में जड़ें जमा लीं।

साल 1996 में, राष्ट्रीय राजमार्ग 318 खुलने के बाद, न्यिंगची ने पहली बार “पीच ब्लॉसम पर्यटन” की संकल्पना पेश की। साल 2002 में आयोजित पहले पीच ब्लॉसम महोत्सव में 20,000 पर्यटक आए और 1 करोड़ युआन से अधिक का पर्यटन राजस्व प्राप्त हुआ। साल 2024 के अंत तक, इस महोत्सव ने कुल 1.3 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित किया और 9.8 अरब युआन का राजस्व अर्जित किया। इससे स्थानीय किसानों और चरवाहों की आय में औसतन 12,000 युआन की वृद्धि हुई। ताशी डोंझु, जो बोमी काउंटी में एक पारिवारिक होटल चलाते हैं, अब सालाना 3 लाख युआन से अधिक की कमाई कर रहे हैं। 

हरित विकास: नई आर्थिक संभावनाएँ

इस वर्ष शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। पिछले 60 वर्षों में, शीत्सांग ने “हरा पानी और हरे पहाड़ ही असली संपत्ति हैं” की अवधारणा को अपनाया है। न्यिंगची में विश्व का सबसे बड़ा पठारी आड़ू वन रिजर्व स्थापित किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “पीच ब्लॉसम प्लस होमस्टे” और “पीच ब्लॉसम प्लस सांस्कृतिक विरासत” जैसे मॉडल अपनाए गए हैं, जिससे लाखों किसानों और चरवाहों को रोजगार मिला है।

ल्हासा-न्यिंगची रेलवे के खुलने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटकर 3 घंटे रह गया, जबकि सछ्वान-शीत्सांग रेलवे के न्यिंगची खंड के संचालन के बाद, “पीच ब्लॉसम स्पेशल ट्रेन” की अधिकतम दैनिक यात्री क्षमता 12,000 तक पहुंच गई। स्मार्ट पर्यटन प्रणाली के तहत, अब पर्यटक केवल मोबाइल फोन के जरिए न्यिंगची की यात्रा का पूरा आनंद उठा सकते हैं। मौसम विभाग की “पीच ब्लॉसम मौसम भविष्यवाणी प्रणाली” की सटीकता 95% तक पहुंच चुकी है, जिससे पर्यटन योजना पहले से बेहतर हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की जीडीपी 276.494 अरब युआन तक पहुंची, जो 2023 की तुलना में 6.3% अधिक थी। वहीं, वन क्षेत्रफल बढ़कर 12.31% हो गया है। 

परंपरा से आधुनिकता तक: सांस्कृतिक समृद्धि

22वें पीच ब्लॉसम महोत्सव के प्रचार सम्मेलन में, गोंगबू तीर कला के उत्तराधिकारी त्सेरिंग ने तीर के पंखों पर उकेरे गए पीच ब्लॉसम के डिज़ाइन को दिखाया। उन्होंने बताया कि तीर का लाल केंद्र सौभाग्य का प्रतीक है और पीच ब्लॉसम समृद्धि का प्रतीक। यह महोत्सव केवल आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी योगदान देता है।

उधर, शीत्सांग के शन्नान शहर की झानांग काउंटी में पारंपरिक बुनाई तकनीकों में पीच ब्लॉसम पैटर्न जोड़े गए हैं, और अब इनके उत्पाद अमेरिका और यूरोप तक निर्यात किए जाते हैं। वहीं, तिब्बती मेडिकल कॉलेज ने पीच ब्लॉसम एसेंस और आड़ू गोंद से स्वास्थ्य उत्पाद तैयार किए हैं, जो पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संयोजन हैं। सोशल मीडिया पर “शीत्सांग पीच ब्लॉसम सीज़न” से जुड़े वीडियो 1 अरब से अधिक बार देखे जा चुके हैं, जिससे लोग वर्चुअली भी इस महोत्सव का आनंद ले रहे हैं।

पिछले 60 वर्षों में, शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल वस्तुओं की संख्या 89 तक पहुंच चुकी है। सांस्कृतिक उद्योग की औसत वार्षिक वृद्धि दर 15% है, जो दर्शाता है कि संस्कृति की शक्ति नवाचार के माध्यम से और मजबूत हो रही है।

भविष्य की ओर: बर्फीले पठार पर नई कहानी

“जब पीच ब्लॉसम बर्फ पर खिलेंगे, पूरा पठार आनंद से भर जाएगा।” तिब्बती बच्चों द्वारा गाए गए इस गीत की गूंज पूरे महोत्सव में सुनाई दी। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर, जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो न्यिंगची में पीच ब्लॉसम का खिलना शीत्सांग के विकास का एक प्रतीक बन चुका है। पारिस्थितिकी को कलम और विकास को स्याही मानकर, ये फूल बर्फीले पठार पर एक नई कहानी लिखते रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Latest News