Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, DC vs MI Women, 13th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 9 विकेटों से की जीत दर्ज

February 28, 2025

WPL, DC vs MI Women, 13th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 9 विकेटों से की जीत दर्ज

Women’s Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न का 13वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

 

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की तूफानी साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने नौ विकेट से मुंबई इंडियंस को हरा दिया। शुक्रवार को बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले संस्करण की उपविजेता टीम ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की टीम इस मौके को भुनाने में नाकाम रही और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनके खाते में आठ अंक हैं और नेट रन रेट +0.201 है। वहीं, मुंबई दूसरे पायदान पर खिसक गई।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु.

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता.

MIW 123/9 (20)

DCW 124/1 (14.3)  DC won by 9 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Jess Jonassen

ये भी पढ़ें: देश की संसद में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें