Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में दिव्यांग संगठन की हुई अहम बैठक, सरकार से पेंशन बढ़ोतरी किए जाने की मांग की

March 2, 2025

ऊना में दिव्यांग संगठन की हुई अहम बैठक, सरकार से पेंशन बढ़ोतरी किए जाने की मांग की

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दिव्यांग संगठन की आज अहम बैठक हुई इस बैठक में जिला भर के तमाम दिव्यांग सदस्यों ने भाग लिया और आ रही समस्या को लेकर चर्चा की मीडिया से रूबरू होते हुए तो संगठन के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई माह से सरकार द्वारा दिव्यांगों को दी जा रही पेंशन नहीं मिली है।

साथ ही सहारा योजना के तहत जो दिव्यांग बेड पर पड़े हुए हैं उन्हें भी सहारा योजना के तहत पैसे नहीं मिल रहे हैं। दिव्यांग संगठन के सदस्य में सरकार से मांग की है कि दिव्यांगों को जो यात्रा के लिए UDI कार्ड जारी किया गया है। जिससे उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है UDI कार्ड को बंद कर दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों की संख्या में दिव्यांग लोग हैं जिनको पिछले कई माह से पेंशन नहीं मिली है इसलिए वह सरकार से मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द दिव्यांगों को पेंशन दे और साथ ही UDI कार्ड को बंद कर पेंशन में बढ़ोतरी की जाए।

ये भी पढ़ें: देश की संसद में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें