Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुराह उपमंडल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, मधुवाड़ में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त

March 4, 2025

चुराह उपमंडल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, मधुवाड़ में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त

चंबा (मोहम्मद आशिक़): चुराह उपमंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपमंडल चुराह के मधुवाड़ गांव में भूस्खलन की वजह से एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वहीं दूसरी और इस मामले में तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति के घर को भूस्खलन से नुकसान हुआ है परंतु प्रारंभिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए हुए बैठा था, ऐसे में सरकार की ओर से व्यक्ति के लिए मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है हालांकि मामला प्रशासन के ध्यान में आया है मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ घण्टो में भी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें