Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

61 की उम्र में भी अनस्टॉपेबल, इस महिला दिवस पर Nita Ambani का सेहत और फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश

March 9, 2025

61 की उम्र में भी अनस्टॉपेबल, इस महिला दिवस पर Nita Ambani का सेहत और फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश

लाइफस्टाइल: 61 की उम्र में नीता अंबानी साबित कर रही हैं कि फिटनेस और आत्म-देखभाल से उम्र सिर्फ एक संख्या है। #StrongHERMovement के जरिए वह महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, तो इससे बेहतर समय और क्या हो सकता है ताकत, खुद की देखभाल और सेहत की बात करने का। 61 साल की उम्र में नीता अंबानी यह साबित कर रही हैं कि हौसला, गरिमा और लगन से उम्र सिर्फ एक संख्या है। अपनी फिटनेस और आत्म-देखभाल के जरिए वह नया उदाहरण पेश कर रही हैं।

नीता अंबानी के लिए फिट रहना सिर्फ शरीर को मजबूत बनाना नहीं है, बल्कि ऐसी जीवनशैली अपनाना है जो शरीर और मन दोनों को भी संवारता है। अपने नियमित और अनुशासित वर्कआउट रूटीन से वह साबित करती हैं कि खुद की देखभाल कोई शौक नहीं, बल्कि जरूरत है। चाहे योग हो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हो या डांस, नीता अंबानी हर गतिविधि में खुशियां ढूंढ लेती हैं, और वह खासतौर पर 50 से 60 साल की महिलाओं को संदेश देती हैं कि वे खुद को और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

एक फिटनेस रूटीन जो प्रेरित करे

नीता अंबानी की फिटनेस यात्रा सिखाती है कि शरीर और मन दोनों की सेहत के लिए अलग-अलग गतिविधियां अपनाना कितना जरूरी है। छह साल की उम्र से भरतनाट्यम के प्रति उनका जुनून हो या उनका खास वर्कआउट रूटीन, वह साबित हैं कि सक्रिय जीवनशैली ही जवां और ऊर्जावान बने रहने की कुंजी है।

उनकी साप्ताहिक दिनचर्या में पैर की कसरत, अपर बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, कोर एक्सरसाइज और मूवमेंट ड्रिल्स शामिल हैं। वह स्विमिंग और एक्वा एक्सरसाइज भी करती हैं और कुछ दिन एक घंटे का डांस भी करती हैं, जो सक्रिय रहने के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है।

यात्रा के दौरान या सीमित समय में भी वह 5,000 से 7,000 कदम चलकर अपनी फिटनेस बनाए रखती हैं। उनका व्यापक नजरिया यह सुनिश्चित करता है कि फिटनेस के हर पहलू – बैलेंस, स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटीन और सहनशक्ति पर पूरा ध्यान दिया जाए।

संतुलित जीवन के लिए संतुलित आहार

नीता अंबानी अपनी डाइट में भी संतुलन बनाए रखती हैं। शाकाहारी होने के नाते वह ऑर्गेनिक और नेचुरल भोजन पर जोर देती हैं और चीनी व आर्टिफिशियल पदार्थों से परहेज करती हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन भरपूर होता है, जो उनकी सक्रिय जीवनशैली के लिए जरूरी है।

वह कहती हैं, “बात सिर्फ वजन उठाने की नहीं है, बल्कि इतनी ताकत और ऊर्जा बनाने की है कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसानी से जिया जा सके।” उनके लिए फिट रहना उम्र से लड़ने के बजाय उसे अपनाने का तरीका है। वह कहती हैं, “मेरे लिए असली खुशी अपने पोते-पोतियों को गोद में उठाने और हर पल खुलकर जीने में है।”

#StrongHERMovement: महिलाओं के लिए एक प्रेरणा

नीता अंबानी का संदेश हर उम्र की महिलाओं को अपनी सेहत और खुशहाली की जिम्मेदारी खुद संभालने की प्रेरणा देता है। वह कहती हैं, “अगर मैं 61 की उम्र में कर सकती हूं, तो आप भी कर सकती हैं।” वह सभी महिलाओं से आग्रह करती हैं कि हफ्ते में सिर्फ चार दिन, रोज 30 मिनट अपने लिए जरूर निकालें।

#StrongHERMovement के जरिए नीता अंबानी महिलाओं को प्रेरित करती हैं कि वे फिटनेस को आत्मविश्वास, हौसले और सशक्तिकरण का जरिया बनाएं। वह कहती हैं, “जब आप मजबूत होती हैं, तो आपको कोई रोक नहीं सकता।” उनका आह्वान है कि सभी महिलाएं आज ही अपनी सेहत की यात्रा शुरू करें।

अक्सर महिलाएं अपनी सेहत से पहले परिवार और जिम्मेदारियों को रखती हैं, लेकिन नीता अंबानी हमें याद दिलाती हैं कि अपनी सेहत को प्राथमिकता देना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें