Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, PM मोदी ने हॉस्पिटल जाकर हालचाल जाना

March 9, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, PM मोदी ने हॉस्पिटल जाकर हालचाल जाना

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। तिहत्तर वर्षीय धनखड़ को आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद तत्काल एम्स ले जाया गया और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। उन्हें एक स्टेंट सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई गई है।

 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मोदी ने कहा, ‘‘एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें