Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपा ने पत्रकार की हत्या का मुद्दा लोकसभा में उठाया, कहा- पत्नी को मिले सरकारी नौकरी व CBI जांच…

March 10, 2025

सपा ने पत्रकार की हत्या का मुद्दा लोकसभा में उठाया, कहा- पत्नी को मिले सरकारी नौकरी व CBI जांच…

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आनंद भदौरिया ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक पत्रकार की हत्या का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया और इस घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश के धौरहरा से लोकसभा सदस्य भदौरिया ने शून्यकाल में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई जिससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।’’

सपा सांसद ने दिवंगत पत्रकार के परिवार की आर्थिक परिस्थिति का उल्लेख किया और कहा, ‘‘परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी मिले।’’ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला मुख्यालय के इमलिया सुलतानपुर थाना इलाके में बीते शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 35 वर्षीय वाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। वाजपेई एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र में क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें