Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर दिया जोर

March 11, 2025

शी चिनफिंग ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर दिया जोर

Xi Jinping: चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी को नेतृत्व करना होगा और तकनीकी नवाचार आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

वर्ष 2025 के दो सत्रों के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के दौरान कई बार तकनीकी नवाचार की चर्चा की। शी चिनफिंग ने कहा कि तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करने का मूल मार्ग है।

च्यांगसू प्रांत के प्रतिनिधिमंडल की विचार-विमर्श बैठक में शी चिनफिंग ने कहा कि तकनीकी नवाचार करने में आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना होता है। वहीं, औद्योगिक नवाचार करने में वास्तविक अर्थव्यवस्था को नींव के रूप में बनाए रखना होगा। तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का मिश्रित विकास करने में प्लेटफॉर्म बनाने और संस्थागत तंत्र में सुधार करने की आवश्यकता है।

चाइना डेमोक्रेटिक लीग, चाइना डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और शिक्षा क्षेत्र के सदस्यों से मुलाकात में शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा में चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण बढ़ाने में शिक्षा, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा की मांग बहुत जरूरी है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा में शिक्षा की सहायक भूमिका मजबूत करनी होगी।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि बेसिक सब्जेक्ट और अंतःविषय में प्रगति करने की योजना का कार्यान्वयन कर वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के परिवर्तन की दक्षता उन्नत करना होगा। इसके साथ ही प्रतिभाओं के प्रशिक्षण और आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अनुकूलन तंत्र में सुधार करना चाहिए और राष्ट्रीय शिक्षा डिजिटल रणनीति लागू करनी होगी।

मुलाकात में शी चिनफिंग ने आगे कहा कि मजबूत शिक्षा देश, मजबूत तकनीकी देश और मजबूत प्रतिभा देश बनाना सीपीसी और पूरे समाज का साझा जिम्मेदारी है। सीपीपीसीसी को सलाह-मशविरे की भूमिका निभाते हुए लोगों की इच्छा, सहमति, ज्ञान और ताकत इकट्ठा कर शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रतिभा के कार्य का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाना चाहिए। वहीं, चाइना डेमोक्रेटिक लीग, चाइना डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को अपनी श्रेष्ठता निभाते हुए योगदान करना चाहिए।

चीनी जन मुक्ति सेना और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शी चिनफिंग ने कहा कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज विकास का फायदा उठाकर उन्नत प्रौद्योगिकियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और तीव्र परिवर्तन तंत्र में सुधार करना होगा, ताकि नई गुणवत्ता वाली लड़ाकू क्षमता का तेज विकास हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें