Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सुबह-सुबह हुआ एनकाउंटर, बंबीहा गैंग का शूटर गिरफ्तार

March 14, 2025

पंजाब में सुबह-सुबह हुआ एनकाउंटर, बंबीहा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Encounter in Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए अभियान चलाया गया है, जिसके तहत आपराधिक तत्वों पर लगातार काबू पाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत एक बड़ी सफलता उस समय हासिल हुई जब एजीटीएफ और सीआईए जैतो के संयुक्त अभियान में विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लक्की पटियाल और दविंदर बंबीहा गैंग के शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी भंगेरिया, मोगा को गांव घुगियाना के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एसएसपी फरीदकोट डा. प्रज्ञा जैन ने दिया।

उन्होंने बताया कि विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लक्की पटियाल और दविंदर बंबीहा गैंग के शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी, जिस पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, के फरीदकोट के इलाकों में घूमने की सूचना मिली थी। जिस समय ए.जी.टी.एफ. और सी.आई.ए. जैतो ने गांव घुगियाना से सादिक रोड पर नाका लगाया हुआ था, उस समय यह आरोपी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर 2 गोलियां चलाईं, जिस दौरान उसका मोटरसाइकिल भी गिर गया। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की। जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीमों ने उसके पास से एक .30 बोर की पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही उसके द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिस पर वह सवार था।

मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी जो कि 19-02-2025 को गाँव कपूरा, जिला मोगा में की गई हत्या में शामिल था, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा नम्बर 18 तारीख़ 20-02-2025 को धारा 103, 109, 61 बीएनएस 25(6), 25(7), 25(8) आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत पुलिस स्टेशन मेहना, जिला मोगा में दर्ज किया गया था और इसके साथ ही यह व्यक्ति 26-02-2025 को राजा ढाबा जगराओ पर की गई फायरिंग में भी शामिल था, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा नम्बर 41 तारीख़ 27-02-2025 को धारा 125 बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत पुलिस स्टेशन सिटी जगराओ, जिला लुधियाना में दर्ज किया गया था। इस व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ पहले से ही 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें