Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुआ नामांकन और सिफारिशें… जानिए क्या है दाखिल करने की अंतिम तिथि

March 17, 2025

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुआ नामांकन और सिफारिशें… जानिए क्या है दाखिल करने की अंतिम तिथि

Nominations started Padma Awards 2026 ; नेशनल डेस्क : पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख नागरिक पुरस्कार हैं। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। आइए जानते हैं इन पुरस्कारों के बारे में अधिक विस्तार से।दरअसल, पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह पुरस्कार विशिष्टि व्यक्तियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिए जाते है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से…

पुरस्कार के क्षेत्र

आपको बता दें कि पद्म पुरस्कारों का श्रेणीकरण इन क्षेत्रों में किया गया है…

  • कला
  • साहित्य और शिक्षा
  • खेल
  • चिकित्सा
  • समाज सेवा
  • विज्ञान और इंजीनियरी
  • लोक कार्य
  • सिविल सेवा
  • व्यापार और उद्योग

इन सभी क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को विशेष कार्य के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है।

क्या है योग्यता 

पद्म पुरस्कारों के लिए जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी नागरिक पात्र हैं। हालांकि, चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होते हैं।

नामांकन और सिफारिश

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया बहुत ही विशिष्ट और विस्तृत है। नामांकन/सिफारिशें एक निर्धारित प्रारूप में की जाती हैं, जो पद्म पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इन नामांकनों में इन विवरणों का होना आवश्यक है:

  • उद्धरण (Citation): यह एक विस्तृत विवरण होता है, जो अधिकतम 800 शब्दों तक हो सकता है। इसमें उस व्यक्ति की विशेष उपलब्धियों और सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना आवश्यक है।
  • प्रासंगिक विवरण: नामांकन में सभी संबंधित जानकारी शामिल होनी चाहिए जो व्यक्ति की उपलब्धियों या सेवा को प्रमाणित करती हो।

महत्वपूर्ण लिंक

पद्म पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं:

  • गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत विवरण उपलब्ध है: https://mha.gov.in
  • पद्म पुरस्कार पोर्टल पर जानकारी और नामांकन के लिए: https://padmaawards.gov.in
  • पद्म पुरस्कार से संबंधित नियम और संविधि की जानकारी के लिए: https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx

पद्म पुरस्कार उन लोगों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए हैं। यह पुरस्कार हर व्यक्ति को समान अवसर प्रदान करते हैं, भले ही वह किसी भी जाति, व्यवसाय, या लिंग से हो। इन पुरस्कारों के माध्यम से भारत सरकार उन लोगों की सराहना करती है, जो समाज और राष्ट्र के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें