Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

March 17, 2025

सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क: जैतो-डबरीखाना रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 60 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, डबरीखाना रोड, कोठे ढिलवां निवासी मनोहर सिंह रात की ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जैतो-डबरीखाना रोड पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से 60 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोंटें आई।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद 60 वर्षीय व्यक्ति को जैतो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जैतो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें