Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ तहत ड्रग होटस्पॉट एरिया की 10 पुलिस पार्टियों ने चैकिंग की, नशीले पदार्थ बरामद

March 19, 2025

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ तहत ड्रग होटस्पॉट एरिया की 10 पुलिस पार्टियों ने चैकिंग की, नशीले पदार्थ बरामद

मानसा: पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए शुरू की मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध तहत डीजीपी पंजाब के निर्देश पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार तड़के ड्रग होटस्पोट एरिया की घेराबंदी करते पेस एप और स्नेफर डाग की मदद से जिले के अलग -अलग पुलिस थानों के नशा प्रभावित एरिया की नाकाबंदी करते सर्च आप्रेशन किया गया। इस सर्च आपरेशन में 10 पुलिस पार्टिया जिनमें 1 एसपी,4 डीएसपी,12 थाना इंचार्ज, सीआईए स्टाफ इंचार्ज के अलावा कुल 327 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।

एसएसपी ने बताया कि जिले के 15 होटस्पोट एरिया की सर्च करके संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध व्हीक्लों की चेकिंग दौरान 8 व्यक्तियों को काबू करके उनके खिलाफ एनडीपीएस और बीएनएस एक्ट तहत 6 मुकदमे दर्ज करते 21 ग्राम हैरोईन, 310 नशीली गोलियां, 100 कैप्सूल सिग्नेचर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक शिनाख्त करके और बरामदगी कराई जाएगी। एसएसपी मीना ने बताया कि 1 मार्च से शुरू हुए। इस अभियान में अब तक 69 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं।

नशे का कारोबार करने वाले 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान पंजाब सरकार की युद्ध नशे के विरोध मुहिम का हिस्सा है। एसएसपी ने बताया कि जिले का गांव नरेंद्रपुरा, जो पहले नशे के लिए बदनाम था, अब काफी सुधार हुआ है। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है कि उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा विशेष मुहिम तहत गश्त, नाकाबंदी और सर्च आपरेशन चलाकर बुरे अनसरों को काबू कर नशें का कारोबार करने वाले लोगों खिलाफ मामले दर्ज कर बड़ी रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा शहरों,गांवों के स्कूलों में नशे संबंधी सेमिनार कर बच्चों, नौजवानों को नशे से जागरुक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘हालात पूरी तरह बदल चुके है, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं बचा: ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें