Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के जेई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

March 20, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के जेई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान फरीदकोट जिले के कोटकपूरा स्थित सब-डिवीजन कार्यालय, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर तैनात जरनैल सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला फरीदकोट के कोठे चहल सिंह निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, “शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त जेई ने उसके ट्यूबवेल कनेक्शन को शिफ्ट करने और उसके परिचित के घर पर घरेलू बिजली मीटर लगाने के लिए 20,000 रुपये की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर जेई ने दो किश्तों में रिश्वत लेने पर सहमति जताई।”

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद फिरोजपुर रेंज की एक विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें