Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLA Narinder Kaur ने 5 गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रोजैक्ट का किया उद्घाटन

March 22, 2025

MLA Narinder Kaur ने 5 गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रोजैक्ट का किया उद्घाटन

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का सपना संगरूर विधानसभा क्षेत्न में जल्द ही साकार होगा। यह खुलासा विधायक नरिंदर कौर भराज ने शनीवार को गांव भिंडरां में कंक्रीट से पुनिर्नर्मित संगरूर रजबाहा की माइनर नंबर 5 का उद्घाटन करते हुए किया। विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि इस रजबाहे की हालत बहुत खराब थी, जिसके चलते इसे नए सिरे से कंक्र ीट से पक्का किया गया है ताकि नाईवाला, कामोमाजरा मंगवाल, सोहियां और भिंडरां के किसानों को अपने खेतों में सिंचाई के लिए निर्बाध पानी मिल सके। विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि इस कार्य का अनुमान 2.62 करोड़ रुपए था, लेकिन यह मात्न 2.30 करोड़ रुपये में पूरा हो गया, जिससे सरकार को 32 लाख रु पए की बचत हुई।

विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि पंजाब सरकार भूजल को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संगरूर विधानसभा क्षेत्न में नाले, सुए को पक्का करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्न के अंतर्गत सभी खालों को अगले छह माह के भीतर पक्का कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2.30 करोड़ रु पये की लागत से 7.04 किलोमीटर लंबे रजबाहे पर कंक्रीट लाइनिंग की गई है। इस अवसर पर जल विभाग के एक्सियन अतिन्दरपाल सिंह सिद्धू, एस.डी.ओ. करन बंसल, जूनियर इंजीनियर आदित्य कटियार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते ये 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें