Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कन्नौज में बड़ा हादसा: टायर फटने के बाद खाई में गिरी बस, 55 लोग…

March 30, 2025

कन्नौज में बड़ा हादसा: टायर फटने के बाद खाई में गिरी बस, 55 लोग…

Big Accident in Kannauj: कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 55 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है।

-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई। बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें 55 यात्री घायल हैं और 1 की मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

-एसपी विनोद कुमार ने बताया कि

शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

उन्होंने आगे कहा, ‘55 लोगों को चोटें आई हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।‘

इससे पहले बीते साल दिसंबर में यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें