Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों में होने वाले टैन से हैं परेशान… तो लगाएं ये फेस पैक, बिना पैसे खर्च किए मिलेगी ग्लोइंग स्किन

April 3, 2025

गर्मियों में होने वाले टैन से हैं परेशान… तो लगाएं ये फेस पैक, बिना पैसे खर्च किए मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Besan Use For Instant Face Glow: बेसन चेहरे को चमकाने के लिए सदियों से ही अच्छा माना गया है। दरसअल यह एक एक्सफोलिएट है जो आपके चेहरे से धूल, मिट्टी और गंदगी के साथ साथ, ब्लैक या व्हाइट हेड, डेड स्किन और हल्के बाल भी को साफ करता है। ऐसे में बेसन एक बेस्ट फेसपैक है जो आपके चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। अगर आपकी त्वचा भी डल होने लगी है तो इस तरह से बेसन का इस्तेमाल लकर सकते है। लेकिन आप इस बात दिन रखे कि ये फेसपैक हर दिन ना लगाएं। क्योंकि ये एक स्क्रब की तरह काम करता है इसलिए हफ्ते में 2-3 लगाना बेहतर है। हालांकि बिना मसाज किए आप ये उबटन रोजाना भी लगा सकते हैं। तो आइए जानते है हर टाइप की स्किन के लिए बेस्ट फेसपैक…

स्किन टेस्ट

सबसे पहले यह पता करें कि आपकी स्किन की टाइप की है। इसके लिए आप सुबह उठकर अपने चेहरे को सादे पानी से धोकर सुखा लें। यदि 2-3 मिनट के बाद स्किन नॉर्मल महसूस होती है, तो आपकी स्किन नॉर्मल है। यदि आपको थोड़ी शुष्कता महसूस हो रही है और आपको क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाने की आवश्यकता है, तो आपकी स्किन ड्राई है। यदि 5-10 मिनट के बाद चेहरा नम या चिकना महसूस हो तो स्किन ऑइली है।

नॉर्मल स्किन के लिए फेसपैक

– नॉर्मल स्किन के लिए फेसपैक बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दूध या दही डालें।
– फिर इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें।
– इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने दें।
– पूरी तरह सूखने से पहले ही हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करे।
– अंत में चेहरे को पानी से वॉश कर लें।

ड्राई स्किन के लिए फेसपैक

– ड्राई स्किन के लिए फेसपैक बनाने के लिए 1 चम्मच घी में 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मलाई ले।
– आप मलाई की जगह पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें भी ले सकते है।
– फिर इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें।
– इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने दें।
– पूरी तरह सूखने से पहले ही हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करे।
– अंत में चेहरे को पानी से वॉश कर लें।

ऑइली स्किन के लिए फेसपैक

– ऑइली स्किन के लिए फेसपैक बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी, 1 एलोवेरा जेल लें।
– फिर इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें।
– इस मिक्सचर को पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने दें।
– फिर हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करे।
– अंत में चेहरे को पानी से वॉश कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें