Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने लगाया फंदा

April 4, 2025

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने लगाया फंदा

यमुनानगर: थाना प्रतापनगर के अंतर्गत एक गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष से दहेज उत्पीडन को लेकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। मृतक महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर बाइक सहित दहेज के लिए प्रताड़ना करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास, ननद, जेठ सहित अन्य नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मायका पक्ष ने सभी की गिरफ्तारी से पहले शव न लेने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक महिला की पहचान मीनाक्षी (32) निवासी ताजेवाला के रूप में हुई।

रादौर निवासी त्रिलोक चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी ताजेवाला के रविंदर कुमार से 11मार्च 2020 में की थी। उसका पांच साल का एक बेटा है और वह चार माह से गर्भवती थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं देने के लिए प्रताड़ित करते थे। एक सप्ताह पहले ही पंचायत के बाद उसे ससुराल में भेजा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उनकी बेटी को बार बार तंग कर रहे थे। रादौर से वार्ड नंबर तीन से पार्षद अधिवक्ता श्रीकांत ने बताया कि दोपहर बाद हमें मीनाक्षी की पंखे से फांसी लेकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जब वहां पहुंचे तो पुलिस भी मौके पर थी और मीनाक्षी का शव स्ट्रेचर में बंधा हुआ था। हमने फांसी को लेकर रविंदर से कई सवाल पूछे जो घटना से मेल नहीं खाते थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया।

परिजनों ने पुलिस ने जांच की मांग की है। थाना प्रतापनगर के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर परिजन के बयान पर मीनाक्षी के पति विरेंदर सहित सास, ननद, जेठ, जेठानी सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने वीरेंद्रर को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। वहीं मृतक मीनाक्षी के परिजन ने ससुराल पक्ष के अन्य की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इनकार करने के बात कही।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें