Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया Emraan Hashmi की फिल्म ‘Ground Zero’ का नया पोस्टर

April 6, 2025

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया Emraan Hashmi की फिल्म ‘Ground Zero’ का नया पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क: हर नए पोस्टर के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड जीरो को लेकर बज़ बढ़ाता जा रहा है। टीज़र के बाद अब जो नया पोस्टर आया है, उसने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है। ट्रेलर लॉन्च से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने सबसे बड़ा खुलासा कर दिया है, दरअसल उस दुश्मन की झलक दिखा दी है, जिसकी अब तक बस परछाईं दिखती थी।

पोस्टर में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में अपने साथियों के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं, वहीं टूटी हुई दीवार के उस पार एक रहस्यमयी, नकाबपोश शख्स छुपा हुआ दिखता है, जो किसी टकराव की आहट दे रहा है। ये इमेज काफी विजुअली पावरफुल है और सस्पेंस से भरपूर भी, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:

“एक साये में छुपा बेनाम दुश्मन, और उसके पीछे BSF अफसर की खोज। #GroundZero, ट्रेलर कल आ रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

इमरान हाशमी इस फिल्म में रियल लाइफ BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। ‘ग्राउंड ज़ीरो’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और पिछले 50 सालों की सबसे बेहतरीन BSF ऑपरेशन्स में से एक को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। ट्रेलर लॉन्च को और खास बनाते हुए, इसमें खुद डिप्टी कमांडेंट दुबे, इमरान हाशमी, साई तम्हणकर और मेकर्स मौजूद रहेंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश, ‘ग्राउंड ज़ीरो’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय।

अब जब ट्रेलर कल आने वाला है, तो ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है। ये धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें: कपड़ा प्रेस करने वाले के खाते से हुआ 598 करोड़ लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें