गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जिले गाजीपुर से एक अजीबो-गरीबो खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास सरसों तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हुआ तेल बाहर निकलने लगा। जिसके बाद इस घटना की जैसे ही ग्रामीणों को पता वैसे ही मौके पर बाल्टी, कैनी व बोतल पहुंच गए और तेल भर-भरकर ले जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही संबंधी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
वाराणसी से गाजीपुर की तरफ तेल लेकर जा रहा था टैंकर
घटना रविवार-सोमवार की दरमयानी रात दो बजे की है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि एक सरसों तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हुआ तेल बाहर निकलने लगा। टैंकर में इतना तेल था कि वह गड्ढा भर गया। टैंकर वाराणसी से गाजीपुर की तरफ तेल लेकर रहा था।
वाराणसी-गाजीपुर नेशनल हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे के पास सरसों तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से बहा तेल पास के एक गड्ढे में जमा हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों में तेल लेने की होड़ मच गई। लोग गैलन और अन्य बर्तनों में तेल भरकर ले जाते नजर आए।… pic.twitter.com/ZDLph9teen
— Raghavendra nath Mishra (@RaghavendraITV) April 7, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर पूरी घटना की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें देखा रहा है कि टैंकर के पलटने और तेल बहने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को पता चली, वैसे ही वे अपने-अपने घरों से बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और तेल भर-भरकर ले जाने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बाल्टी-बाल्टी और अन्य बर्तनों में तेल भरकर भागते नजर आ रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ भी देखी गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...