Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.040 किलोग्राम हेरोइन के साथ 8 गुर्गों को किया गिरफ्तार

April 9, 2025

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.040 किलोग्राम हेरोइन के साथ 8 गुर्गों को किया गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: अमृतसर पुलिस ने दो ड्रग कार्टेल अंतरराष्ट्रीय नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। बता दें कि, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय नार्को नेटवर्क के 8 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी के दौरान 4.040 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने एक प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने सह-आरोपी रवि के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक नेटवर्क को संचालित किया। दोनों मिलकर सीमा पार से खेप मंगवा रहे थे, जिसमें रवि विदेशी तस्करों से जुड़ा हुआ था।

आगे की जांच में ड्रग तस्करी और हवाला वित्तपोषण में शामिल छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक सीमा पार हवाला नेटवर्क का संचालन कर रहा था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत पीएस छेहरटा और पीएस रंजीत एवेन्यू में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रारंभिक जांच से व्यापक संलिप्तता का संकेत मिलता है, और पूरे नेटवर्क का पता लगाने तथा उसे समाप्त करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें