
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। आपको बता दें कि यह मतदान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्यालय में होगा। पिछले साल 16 नवंबर को सुखबीर सिंह बादल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में नए नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं और बैठकें होती रहीं। इस चुनाव में 117 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के 500 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम
-देर शाम तक निर्णय आने की उम्मीद
मतदान के परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। जिसके बाद न सिर्फ नए अध्यक्ष का नाम सामने आएगा, बल्कि पार्टी की नई कार्यकारिणी का भी गठन होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
– चुनाव प्रक्रिया में भारी भीड़
चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही तेजा सिंह समुंद्री हॉल में अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ देखी गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा, ‘आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। यह देखकर आश्चर्य होता है कि न केवल पार्टी का बागी गुट, बल्कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा जैसी विपक्षी पार्टियां भी अकाली दल के खिलाफ बोल रही हैं।
ग्रेवाल ने आगे कहा, ‘शिरोमणि कमेटी के चुनाव हमेशा तेजा सिंह समुंद्री हॉल में होते रहे हैं, जो इसका प्रशासनिक ब्लॉक है. श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार अब समय आ गया है कि हम अपने-अपने घर-द्वार बंद करके सिंह साहिब के निर्देशों का पालन करें। भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल एक बड़े आंदोलन के रूप में उभरेगा और पंजाब की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...