Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, MI vs SRH, 33rd Match: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकटों से हराया

April 17, 2025

IPL 2025, MI vs SRH, 33rd Match: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकटों से हराया

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 33वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है और उसे उम्मीद होगी कि हिटमैन जल्द पुराने रंग में लौट आएं।

 


 

मुंबई को मिली शानदार जीत

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हरा दिया। मैच में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह मुंबई की सात मैचों में तीसरी जीत है और वह छह अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित शर्मा ने रियान रिक्लेटन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन रोहित एक बार फिर बड़ी पारी खेले बिना 26 रन बनाकर आउट हो गए। रिक्लेटन बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एक बार जीवनदान मिलने के बावजूद इसका फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

फिर सूर्यकुमार यादव भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। 18वें ओवर की शुरुआत में मुंबई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और पहली गेंद पर तिलक ने सिंगल लिया, लेकिन अगली गेंद पर हार्दिक आउट हो गए। हार्दिक ने 21 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे नमन धीर पांचवीं गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए और मुंबई की जीत का इंतजार बढ़ गया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने चौका लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। तिलक 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उनके अलावा ईशान मलिंगा को दो और हर्षल पटेल को एक विकेट मिला।

हैदराबाद की पारी = SRH 162/5 (20)

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की बल्लेबाजी धीमी रही, लेकिन अनिकेत ने 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या के ओवर से 22 रन निकाले जिससे सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाने में सफल रही। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले तक मुंबई को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने अभिषेक को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया। ईशान किशन इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और दो रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी 19, क्लासेन ने 37 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत 18* और पैट कमिंस 08* रन में नाबाद रहे। मुंबई के लिए विल जैक्स ने दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा।
(इम्पैक्ट प्लेयरः अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।)

मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, करन शर्मा।
(इम्पैक्ट प्लेयरः रोहित शर्मा, कॉबिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज।)

 

SRH 162/5 (20)

MI 166/6 (18.1)  Mumbai Indians won by 4 wkts

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें