Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कप्तान के तौर पर मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं : Axar Patel

April 18, 2025

कप्तान के तौर पर मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं : Axar Patel

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अपने छठे आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर में जीत के बाद अपनी कप्तानी भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। पटेल ने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं यह सब स्टेट क्रिकेट के लिए भी कर रहा था। मुझे पता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। जब आपको टीम को अपने हिसाब से चलाने का मौका मिलता है और अगर आपको अपनी पसंद के हिसाब से क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है, तो यह सबसे अच्छी बात है। मैं मैदान पर और मैदान के बाहर इसका लुत्फ उठा रहा हूं।’ स्टार्क की गेंदबाजी की तारीफ करते पटेल ने कहा, ‘रिवर्स ¨स्वग हासिल करना एक बात है, लेकिन इसे लागू करना बहुत महत्वपूर्ण है। वह दबाव में इसे वास्तव में अच्छी तरह से लागू कर रहा था। टीम मीटिंग के दौरान हमने फील्ड प्लेसमैंट के बारे में पहले ही चर्चा कर ली थी।’

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें