Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday : आज बैंक खुला या नहीं… जानिए अप्रैल में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

April 18, 2025

Bank Holiday : आज बैंक खुला या नहीं… जानिए अप्रैल में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday 2025 : आज यानी 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है ऐसे में बहुत लोग सोच रहे होंगे कि आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं। आपको बता दे कि अप्रैल में कुछ महत्वपूर्ण त्योहार और अवसरों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं कि अप्रैल में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होंगी और किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

आज के दिन बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक गुड फ्राइडे के अवसर पर आज 18 अप्रैल को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गुड फ्राइडे के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। गुड फ्राइडे के दिन भी देश के कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की बैंक अवकाश सूची के अनुसार, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, असम, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर जैसे राज्यों में आज सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हालाँकि, 19 अप्रैल को शनिवार है, इसलिए उस दिन बैंक पुनः खुलेंगे। लेकिन 20 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक फिर बंद रहेंगे।

18 अप्रैल (शुक्रवार)

बैंक की छुट्टी: गुड फ्राइडे के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल (रविवार)

बैंक की छुट्टी: यह दिन साप्ताहिक छुट्टी है, और सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 अप्रैल (सोमवार)

बैंक की छुट्टी: गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

26 अप्रैल (शनिवार)

बैंक की छुट्टी: यह दिन महीने का चौथा शनिवार है, इस कारण सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

29 अप्रैल (मंगलवार)

बैंक की छुट्टी: भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 अप्रैल (बुधवार)

बैंक की छुट्टी: बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कुल मिलाकर, अप्रैल महीने में कुल 17 दिन बैंकों की छुट्टी होगी। इनमें साप्ताहिक छुट्टियां, राष्ट्रीय छुट्टियां और स्थानीय छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कोई कार्य निपटाना है, तो ऊपर दी गई सूची के अनुसार, आपको अपने काम की योजना बनानी चाहिए ताकि आप किसी अवकाश के दिन बैंक में न जा पाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें