
Gond Katria Health Benefits: गर्मी का मौसम जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुंचता है, वैसे ही लोग शरीर को ठंडक देने के लिए कई हैल्थी चीजों का सेवन करतें है। ऐसे में गोंद कतीरा, जो एक पारंपरिक आयुर्वेदिक तत्व है, सेहतमंद जीवन के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। इसे Tragacanth Gum भी कहा जाता है, और यह एक प्राकृतिक गोंद है जो कुछ विशेष पेड़ों से प्राप्त होती है। इसके फायदे इतने हैं कि इसे हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभकारी माना जाता है।

1. शरीर को ठंडक देता है-
गोंद कतीरा का सबसे प्रमुख लाभ इसकी शीतल प्रकृति है। यह शरीर के अंदर गर्मी को संतुलित करता है और लू से बचाव करता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को राहत देने में मदद करता है।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है-
इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने में मदद करते हैं। यह बार-बार होने वाले इंफेक्शन से बचाने में सहायक होता है।
3. पाचन में सुधार करता है-
गोंद कतीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
4. हड्डियों और जोड़ों के लिए उपयोगी-
इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते हैं। यह जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत देने वाला माना जाता है।
5. त्वचा की चमक बढ़ाए-
गोंद कतीरा का नियमित सेवन त्वचा को भीतर से पोषण देता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। यह झुर्रियों और उम्र के अन्य लक्षणों को कम करने में भी सहायक होता है।
6. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वरदान-
गर्भवती महिलाओं और नई माताओं के लिए गोंद कतीरा बेहद लाभकारी होता है। यह कमजोरी दूर करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
7. वजन प्रबंधन में मददगार-
गोंद कतीरा में मौजूद डाइटरी फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और अनावश्यक खाने की आदतों को कम करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
8. हृदय को रखे स्वस्थ-
यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप भी संतुलित रहता है।
कैसे करें सेवन?
गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध या शिकंजी में मिलाकर पीना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह स्वाद में हल्का, लेकिन प्रभाव में गहरा होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...