Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की सरकार बनने के बाद से बेसहारा महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन: आप

April 23, 2025

भाजपा की सरकार बनने के बाद से बेसहारा महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन: आप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से विधवा व तलाकशुदा समेत अन्य निराश्रित महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के अंदर दो महीने से भाजपा की सरकार है। निराश्रित महिलाएं समाज का सबसे असुरक्षित वर्ग होती हैं जिसमें विधवा, तलाकशुदा या बेसहारा महिलाएं होती हैं। उनको सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। दिल्ली में निराश्रित महिलाओं को दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। निराश्रित महिलाएं दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें